
राजस्थान के जोधपुर के जैक एण्ड जिल माध्यमिक पाठशाला के करीब 47 विद्यार्थियों ने राजभवन शिमला का दौरा किया।राज्यपाल के सचिव सी.पी.वर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद किया और हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और यहां के धरोहर भवनों के बारे में जानकारी दी।

इन विद्यार्थियों ने राजभवन का भ्रमण किया और यहां की समृद्ध विरासत और प्राकृतिक सौदर्य का आनंद लिया।

स्कूल के प्रधानाचार्य सुमित ने बताया कि इनमें से अधिकांश का यह पहला हिमाचल का दौरा है और वे हिमाचल आने के लिए काफी उत्साहित थे।उन्होंने राजभवन भ्रमण की अनुमति के लिए सचिव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीर्ष संवैधानिक संस्थान में सामान्य परिवार के बच्चों को प्रवेश मिलना उनके लिए किसी सपने के पूर्ण होने जैसा है।
