भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने हरियाणा जीत के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का ध्यानवाद किया।उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री सुक्खू के हरियाणा दौरे के बाद भाजपा के चुनावी प्रचार को बल मिला,जब हरियाणा की जनता को पता चल गया की हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस द्वारा दी गई सभी 10 गरंटियां हवा हवाई है।हिमाचल प्रदेश की जनता ठगा महसूस कर रही है और हरियाणा की जनता समझ गई थी की कांग्रेस के सभी चुनावी स्टंट बस जनता को गुमराह करने वाले चुनावी हथकंडे थे।संदीपनी ने कहा की महिलाओं के लिएः हर महीने 2000 रुपये भत्ता,18 से 60 साल तक की महिलाएं इसकी पात्र होंगी,आरोप लगाया कि अगर इस गारंटी की हिमाचल में जांच की जाए तो हिमाचल की एक भी महिला को मुख्यमंत्री द्वारा 1500रु देने का वादा पूरा नहीं किया गया इसके लिए हिमाचल में सरकार ने इतने नियम बना दिए है की जिन महिलाओं को कुछ मिल भी रहा था वो भी बंद हो गया।कांग्रेस ने 500 रुपये सिलेंडर के लिए अलग से देने की बात की थी पर वह भी सच्चाई से परे है। किसानों के लिएः एमएसपी का कानूनी गारंटी,फसलों का तत्काल मुआवजा,पर हिमाचल में किसान आज तक अपनी फसल के दाम भी तय नहीं कर पाए है।हरियाणा में युवाओं के लिएःभर्ती विधान के तहत 2 लाख पक्की नौकरियां पर हिमाचल में 5 लाख नौकरी देने वाले नौकरी छीनने वाले बन गए और नशा तो हिमाचल प्रदेश में बढ़ता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के नेता खुद ही नशे के सौदागर बन गए है।पिछड़ों के लिएः जातिगत सर्वे,क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपये तक यह भी झूठ,सामाजिक सुरक्षाः बुर्जुर्गों,दिव्यांगों और विधवाओं को छह हजार रुपये महीना पेंशन,पुरानी पेंशन की बहाली,हिमाचल में भी यह सब वादे फेल रहे,300 यूनिट तक बिजली फ्री,25 लाख तक का फ्री इलाज,हिमाचल में हिम केयर आयुष्मान बंद,मुफ्त बिजली भी वापिस लेने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *