देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने नामांकन पत्र भरा।नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले देहरा में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,विधायक संजय रतन,डा.राजेश शर्मा,सुरेंद्र सिह मनकोटिया सहित कई नेता मौजूद रहे।इस अवसर पर कांग्रेस के नेताओं ने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के पक्ष में मतदान करने की अपील की।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तीनों उपचुनावों के लिए सशक्त उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।उन्होंने लोगों से अपील की कि देहरा से कमलेश ठाकुर को जिताकर विधानसभा में भेजें,ताकि देहरा के विकास में और तेजी लाई जा सके।सुक्खू ने कहा कि तीनों निर्दलीय विधायकों ने काम न होने का हवाला देकर इस्तीफा दिया था,लेकिन अगर गलती से वे जीत गए,तो कांग्रेस सरकार में उनके काम कौन करेगा।इसलिए जनता के पास अब मौका है कि उन्हें सबक सिखाया जाए।मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर को जवाब देते हुए कहा कि अगले साढ़े तीन साल तक जनता की सेवा करते रहेंगे।वीजेपी के नौ विधायकों ने विधानसभा में गुंडागर्दी दिखाई थी,जिस पर भी जल्द फैसला होगा।ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन और सुरेंद्र सिह मनकोटिया सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी जनता को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *