प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ़ फारेस्ट और मेंबर सेक्रेटरी हि० प्र० पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड अनिल जोशी और साइंटिफिक ऑफीसर,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉक्टर प्रवीण शर्मा ने किया जलवायु घड़ी का उद्घाटन।

शिमला के क्रिसैंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टूटू में जलवायु घड़ी का उद्घाटन हि० प्र० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मेंबर सेक्रेटरी अनिल जोशी जी ने किया।साइंटिफिक ऑफीसर डॉ० प्रवीण शर्मा भी इस मौके पर मौजूद रहे।अपनी तरह की यह अनोखी घड़ी बता रही है कि हमारे पास पर्यावरण को बचाने के लिए बहुत ही सीमित समय बचा है।

घड़ी बता रही है कि ग्लोबल तापमान जब सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा तो पर्यावरण अपरिवर्तनीय होना शुरू हो जाएगा और 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचते ही यह पूर्ण रूप से अपरिवर्तन हो जाएगा,फिर उस स्थिति में हमारे प्रयास किसी काम नहीं आ पाएंगे और स्थिति को संभालना इंसान के हाथ में नहीं होगा।हालांकि यह घड़ी लोगों को डराने के लिए नहीं बल्कि जागरूक करने के लिए है।

आईएफएस अनिल जोशीने इस घड़ी के उद्घाटन के मौके पर बच्चों और उपस्थित लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन जितना कम हो सकेइस दिशा में सबको प्रयास करने चाहिए।ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और पेड़ों का संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

इस मौके पर मौसम परिवर्तन या क्लाइमेट चेंज पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया,जिसमें पार्षद अनीता शर्मा,पूर्व पार्षद व अधिवक्ता विवेक शर्मा,मार्केट वेलफेयर समिति के प्रधान राजीव सूद,कामनापूर्णी गौशाला के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर,पूर्व बी० डी० सी० अध्यक्ष सुरेंद्र बठला।

लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा,रोजी शर्मा ने पर्यावरण बदलाव के नुकसान और पर्यावरण सरंक्षण पर अपने-अपने विचार रखे,साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और वन विभाग के साथ मिलकर इस विकट स्थिति से निपटने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस मौके पर स्कूली बच्चों ने भी भाषण,सामूहिक गीत और अन्य गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य डा० सुभाष चंद ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए,सभी लोगों विशेष रूप से स्कूली बच्चों और युवाओं को शहर को स्वच्छ सुंदर और हरा भरा बनाए रखने का संदेश दिया दिया,उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपस्थित सभी अधिकारियों,स्थानीय मार्केट कमिटी के सदस्यों और स्कूल स्टाफ का आभार जताया।
