कुटलैहड़ से नवनिर्वाचित विधायक विवेक शर्मा ने अपनी जीत के बाद अपनी पत्नी मृदु शर्मा और समर्थकों के साथ मां चिंतपूर्णी दरबार के लिए पैदल यात्रा शुरू कर दी है।विवेक शर्मा इससे पहले बुधवार देर शाम यात्रा शुरू करनेे वाले थे लेकिन बारिश के कारण यात्रा देरी से शुरू हुई और रात के अंधेरे में ही चिंतपूर्णी के लिए यात्रा शुरू कर दी गई।बरनोह स्थित उनके निवास से यात्रा शुरू हुई और डंगेहड़ा, झलेड़ा,पनोह,घंडावल होते हुए यह यात्रा धीरे-धीरे आगे बढऩे लगी।जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया,विवेक शर्मा ने भी अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताया।यात्रा के दौरान लोगों ने विवेक शर्मा का फूलमालाओं से स्वागत किया,इस मौके पर विवेक शर्मा ने कहा कि उनकी जीत मां चिंतपूर्णी के आशीवार्द के बिना सम्भव नहीं हो सकता थी,इसी के चलते मां का आभार जताने के लिए वह पैदल ही यात्रा पर निकलें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *