
Hamirpur लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आखिर कांग्रेस और पाकिस्तान का यह नापाक रिश्ता क्या कहलाता है,जो कभी कांग्रेसी पाकिस्तान की गोद में बैठ जाते हैं,तो कभी पाकिस्तान कांग्रेस की गोद में बैठ जाता है।अनुराग ठाकुर सोमवार को झंडूता,भोरंज और हमीरपुर मंडल में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अनुराग ठाकुर ने पूछा कि इन लोगों को भारत में रहते हुए पाकिस्तान का गुणगान करने कि आखिर जरूरत क्यों पड़ती है?यह अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए कैसी घिनौनी राजनीति है जो भारत के चुनाव के समय पाकिस्तान का गुणगान करवाती है? यह कैसी राजनीति है जो भारत की हजारों एकड़ भूमि को पाकिस्तान को सौंप देती है?अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश का बंटवारा हुए 75 वर्ष हो गए,परंतु कांग्रेस के तार आज भी पाकिस्तान से परस्पर जुड़े हुए हैं।आखिर कांग्रेस क्यों सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगती है।आखिर कांग्रेस क्यों भारत से परमाणु हथियारों को खत्म करना चाहती है।एक ओर ये कांग्रेसी नेता भारतीय परमाणु हथियारों को खत्म करने की बात करते हैं और दूसरी ओर हमें पाकिस्तान के एटम बम का डर दिखाते हैं।अनुराग ठाकुर ने इस दौरान अपनी व मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और लोगों से पहली जून को भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने कि अपील की।

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि इतिहास गवाह है कि आज़ादी के बाद से अब तक कांग्रेस पार्टी ने हर डिफेंस डील में अपनी डील को तरजीह दी है। हमेशा से कांग्रेस का एजेंडा देश के पैसे को अपनी जेबों में भरने का रहा है।अनुराग ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की सरकार के समय कारगिल में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों के पार्थिव शरीर को पहली बार वापस घर लाया गया।उनके परिवारों को जीवनयापन के लिए पेट्रोल पंप,गैस एजेंसी और पैसे दिए गए।परमाणु बम परीक्षण कर अटल बिहारी वाजपेयी ने दुनिया भर में भारत का कद बढ़ाया।मोदी सरकार में हमारे सैनिकों को राफेल विमान मिला,भारत आज स्वयं ब्रह्मोस मिसाइल,आईएनएस विक्रांत युद्धपोत,तेजस विमान और बुलेट प्रूफ जैकेट बना रहा है।अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज का भारत आगे बढऩा चाहता है,इसीलिए वो एक सशक्त और मजबूत नेतृत्व को चुनने वाला है।हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश भी पहली जून को सातवें और अंतिम चरण में भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने वाला है।भाजपा प्रत्याशीा अनुराग ठाकुर ने कहा कि जाति,धर्म और क्षेत्र के नाम पर भय और भ्रम फैलाकर वोट मांगने वाली कांग्रेस और उसकी सहयोगी दलों को जनता आगामी चार जून को पटखनी देने वाली है।ये लोग अभी से अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोडऩे की प्लानिंग शुरू कर चुके होंगे,क्योंकि इनकी 40 से कम सीटें आ रहीं हैं।उन्होंने इन चुनावों में एससी,एसटी,ओबीसी और संविधान के नाम पर झूठ,भय और भ्रम फैलाने के सारे हथकंडे अपनाए,पर एक भी काम नहीं आया।अनुराग ठाकुर ने कहा कि परमाणु बम परीक्षण कर अटल बिहारी वाजपेयी ने दुनिया भर में भारत का कद बढ़ाया।मोदी सरकार में हमारे सैनिकों को राफेल विमान मिला,भारत आज स्वयं ब्रह्मोस मिसाइल,आईएनएस विक्रांत युद्धपोत,तेजस विमान और बुलेट प्रूफ जैकेट बना रहा है। हमने सिर्फ बॉर्डर पर 6800 किलोमीटर से ज्यादा सडक़ें बनाई हैं।मोदी सरकार ने सेना की 40 वर्षों पुरानी मांग,वन रैंक,वन पेंशन को लागू कर सैनिकों को एक लाख 20 हजार करोड़ से ज्यादा दिया है।
