सीपीएम व आप के नेताओं के साथ हुई बैठक।

ऊना:-हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना मुख्यालय पर इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ बैठक की।इस बैठक में सीपीएम और आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।तीनों दलों ने अपना समर्थन कांग्रेस के लोकसभा व विधानसभा के उप चुनाव के प्रत्याशियों को देने का ऐलान किया।मुकेश अग्निहोत्री ने गठबंधन के साथियों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों को लाभ देने का काम किया है,चंद लोगों को अमीर बनने का काम किया है,कर्ज माफी की है,किसानों के साथ धक्का शाही की है।उन्होंने कहा कि उस सब में आज समय की जरूरत है कि कांग्रेस की सरकार को गठबंधन के तहत लाया जाए,जो देश को खुशहाल करेगी।उन्होंने कहा कि गठबंधन के साथी आगे बढ़कर के समर्थन सहयोग कर रहे हैं,यह कांग्रेस को मजबूत करेगा।उन्होंने कहा कि गठबंधन के साथियों को भी पूरा सम्मान दिया जाएगा।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नोटबंदी हो,जीएसटी हो सब में देश को कमजोर करने का काम किया है।उन्होंने कहा कि हिमाचल की सरकार ने अपने वायदों को पूरा किया है,कर्मचारी,मजदूर को मेहनतकशों को मजबूत किया है।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पेंशन कांग्रेस सरकार ने शुरू की है।उन्होंने कहा कि मजदूर के लिए काम किया हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा को तो बताना चाहिए कि गरीबों के लिए क्या किया है?महंगाई के लिए क्या किया है ?रोजगार के लिए क्या किया है?मुकेश ने दावा किया कि लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज करेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा की सपने चकनाचूर होंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा की हवाइयां उड़ गई है और ना ही हिमाचल में चार में से चार का सपना पूरा होगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से हिमाचल के हितों की रक्षा करेगी,हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाएगी।उन्होंने कहा कि हम रोजगार भी देंगे,आत्मनिर्भर हिमाचल भी बनाएंगे और कार्यकर्ताओं को जनता को सम्मान देते हुए हर वर्ग का कल्याण भी करेंगे।इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा,ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बिट्टू,कामरेड गुरनाम सिंह,विजय,केके राणा आप के नेता रविंद्र मान सहित अन्य उपस्थित रहे।
