केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि रक्षा सौदों में कमीशन खाने वाली कांग्रेस सेना पर ज्ञान न ही बांटे,तो बेहतर होगा।अच्छी सुविधाओं के लिए हमारे सैनिक तरसते रह गए और कांग्रेस दुश्मन देशों के एजेंडे पर भारतीय सेना को कमजोर करती रही।मोदी राज में भारतीय सेना और सीमा दोनों ही सशक्त और सुरक्षित हुए हैं।कांग्रेस बताए कि वो चीन-पाकिस्तान की कठपुतली क्यों बनी रही?अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़सर व कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं को दौरान कहा कि आज़ादी के बाद लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी यदि अपने स्वार्थ तक सीमित न रह कर देश हित के बारे में सोचती तो भारत बहुत पहले महाशक्ति बन चुका होता।कांग्रेस शासनकाल में देश जल,थल,नभ में हुए बड़े घोटालों का गवाह बना।इतिहास गवाह है कि आज़ादी के बाद से अब तक कांग्रेस पार्टी ने हर डिफ़ेंस डील में अपनी डील को तरजीह दी है।हमेशा से कांग्रेस का एजेंडा देश के पैसे को अपनी जेबों में भरने का रहा है।

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि देश का बंटवारा हुए 75 वर्ष हो गए हैं,परंतु कांग्रेस के तार आज भी पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं।इसके साथ ही अनुराग ने कहा कि पांचवें चरण के मतदान से खबर आ रही है कि राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव हार रहे हैं,लेकिन पाकिस्तान से उन्हें लगातार समर्थन मिल रहा है।कांग्रेस से जुड़े एनजीओ को चीन से फंड मिलना यह बताता है कि कांग्रेस को चीन का भी समर्थन है।इन सबसे स्पष्ट है कि कांग्रेस का हाथ विदेशी ताकतों के साथ है,जो भारत को अस्थिर करने में लगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *