
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों के चमत्कारी परिणाम आएंगे।भाजपा चार जून को भूल नहीं पाएगी।हिमाचल प्रदेश पर सभी की नजरें हैं।इस समय धर्म व अधर्म के बीच की लड़ाई है।सत्य की जीत होगी व साजिश और षड्यंत्र की हार होगी।भाजपा की लोकसभा चुनाव में जमीन खिसक रही है,अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो अपना गारंटी पत्र दिया है,उससे भाजपा नेतृत्व में हताशा व निराशा है।भाजपा 400 पार का नारा पूरा नहीं कर रही है,यह भाजपा के नेतृत्व को पता लग गया है।कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी सहित देश के संसाधनों को मुद्दा बना रही है।कांग्रेस पार्टी द्वारा पूछे जा रहे सवालों के जवाब देने से भाजपा का नेतृत्व भाग रहा है।कांग्रेस पार्टी संघर्ष करने से कभी पीछे नहीं रही।उधर,चम्बा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पूरी तरह से हताश है जिसके कारण विक्रमादित्य सिंह को गाली दे रहे हैं।कंगना ने न तो विधानसभा की चौखट देखी है और न ही लोकसभा की।अब तो कंगना को समझ में आ रहा होगा कि किस भंवर में फंस गई।मुकेश ने कहा कि भाजपा ने सरकार को गिराने के कई प्रयास किए लेकिन कोई फायदा नहीं होने वाला है। पूरे प्रदेश की भाजपा चाहे उल्टी भी लटक जाए तो भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं टूटेगी।मौजूदा समय में भाजपा के पास प्रदेश में सिर्फ 25 विधायक हैं जो इतने ही रहेंगे।चुनावों के बाद एक भी विधायक नहीं बढ़ेगा।
