महाभारत काल से जुड़ी कई बातों को आप जानते होंगे,लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक जगह ऐसी भी है,जहां आज भी महाभारत काल के महाबली भीम की पत्नी हिडिम्बा के वंशज रहते हैं।जी हां,नागालैंड के दीमापुर के लोग स्वयं को माता हिडिम्बा के वंशज मानते हैं।सोमवार को माता हिडिम्बा की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित जगराते में उन्होंने शिरकत की और मंगलवार को माता का आशीर्वाद लिया।उनका कहना है कि दीमापुर की महाभारत काल की विरासत आज भी पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है।यहां आज भी हिडिम्बा का वाड़ा है।दीमापुर को कभी हिडिम्बापुर के नाम से जाना जाता था।यहीं पर हिडिम्बा ने भीम से विवाह किया था।यहां बहुलता में रहने वाली डिमासा जनजाति के लोग खुद को भीम की पत्नी हिडिम्बा के वंशज मानते हैं।मंगलवार को ढूंगरी में माता हिडिम्बा की जयंती पर शुरू हुए मेले के साक्षी बनने के लिए नागालैंड से लगभग 44 लोग यहां पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *