BJP प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने मंगलवार को धर्मशाला से अपना नामांकन दाखिल कर दिया।इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।करीब 11 बजे सुधीर शर्मा ने अपना पर्चा जमा करवाया।इसके बाद स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाए जा रहे कार्यक्रम में जोरावर स्टेडियम में शक्ति प्रदर्शन किया।कार्यक्रम स्थल पर अनुराग ठाकुर और सुधीर शर्मा का कार्यकर्त्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कई बड़े नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री तरुण शर्मा,विपिन सिंह परमार,त्रिलोक कपूर और पवन काजल मौजूद रहे।इसके साथ ही सुधीर शर्मा का संकल्प पत्र भी केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश की चार लोकसभा सीटों में चौका व प्रदेश में हो रहे उपचुनावों की छः सीटों पर छक्का मारेगी।उन्होंने कहा कि धर्मशाला में भाजपा के प्रत्याशी सुधीर शर्मा को जनता का काफी प्यार मिल रहा है।अनुराग ने कहा कि यह समय आज से साढ़े तीन साल बाद आना था,लेकिन सुक्खू सरकार की फिल्म इंटरवैल से पहले ही फ्लाॅप हो गई।अनुराग ने सुधीर को आश्वासन दिया कि हम परिवार की तरह आगे बढ़ेंगे और साथ चलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *