
Himachal दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का प्रदेशवासियों के नाम संदेश आकाशवाणी शिमला से आज रात्रि 8 बजे प्रसारित किया जाएगा।यह संदेश आकाशवाणी शिमला,एफ.एम.शिमला,एफ.एम.हमीरपुर, एफ.एम.धर्मशाला और आकाशवाणी शिमला के सभी रिले केंद्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा।दूरदर्शन केंद्र शिमला से हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल का संदेश आज सायं 7:30 बजे प्रसारित किया जाएगा।
