Himachal Pardesh के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला द्वारा प्रोफेसर प्रमोद शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक इंडियाज जी20 प्रेसीडेंसी द राइजिंग इंडिया का राजभवन में विमोचन किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रोफेसर प्रमोद शर्मा के लेखन कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक अति प्रासंगिक हैं और उभरते भारत की तस्वीर रेखांकित करती है।उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ही भारत नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन करके दुनिया में एक नई शक्ति के रूप में उभरा है।जी 20 सम्मेलन में वसुधैव कुटुंबकम् के सिद्धांत को प्रतिपादित करते हुए भारत ने अध्यक्षता करते हुए वन अर्थ,वन फैमिली, वन फ्यूचर के नारे को बुलंद किया है।उन्होंने कहा की आज जिस गति से भारत वैश्विक पटल पर आगे प्रगति कर रहा है उससे शीघ्र ही भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
इस अवसर पर प्रोफेसर प्रमोद शर्मा ने कहा कि भारत ने जी 20 सम्मेलन की कुशलता पूर्वक अध्यक्षता करके यह दिखा दिया है की भारत की विश्व में अपनी आवाज है और भारत भी विश्व का नेतृत्व कर सकता है।प्रोफेसर प्रमोद शर्मा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमबीए विभाग में कार्यरत हैं और यह उनकी 16 वीं किताब प्रकाशित हुई है।इंडिया द नेक्स्ट सुपरपावर उनकी बेहतरीन किताब है,पूर्व में वे हिमाचल प्रशासनिक सेवा में भी कार्य कर चुके है।

इस अवसर पर प्रोफेसर प्रमोद शर्मा ने कहा कि भारत 2047 तक अवश्य ही विकसित देश बन कर विश्व में एक नई शक्ति के रूप में उभरेगा और इस के लिए देश की अतुलनीय युवा शक्ति महत्वपूर्ण योगदान देगी।प्रोफेसर प्रमोद शर्मा ने कहा कि इंडियाज जी 20 प्रेसीडेंसी पुस्तक नए भारत की तस्वीर पेश करती है और इसे 10 अध्यायों में बनता गया है जिस में भविष्य के भारत का एजेंडा भी 10वें अध्याय में है।जी20,और हिमाचल का भी विवरण है।पुस्तक में जी 20 ग्रुप का इतिहास,उद्देश्य,नीति और महत्व पर भी प्रकाश डाला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *