दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात करके वापस लौटीं मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र में रोड शो किया।कंगना चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए अपने गृह क्षेत्र के प्रवेशद्वार बनोहा पहुंचीं और उसके बाद प्लासी,बल्द्वाड़ा,खुड़ला और भांबला में रोड शो किया।कंगना ने कहा कि अपने घर वापस आकर कौन खुश नहीं होगा लेकिन कांग्रेस को यह खुशी रास नहीं आई और राजनीति शुरू कर दी।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि हिंदुओं की शक्ति है जिसे मुझे नष्ट करना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदुओं की शक्ति को नष्ट करना चाहते हैं।इसके अलावा उनके प्रवक्ता हैं कहते हैं कि मंडी की लड़कियों का क्या भाव चल रहा है।कंगना ने कहा कि वह मंडी जिसका नाम मांडव्य ऋषि के नाम से रखा गया है,वह मंडी जहां पराशर ऋषि ने तपस्या की और वह मंडी जहां शिवरात्रि का सबसे बड़ा मेला होता है,उस मंडी की बहन-बेटियों के बारे में इतनी नीचता की बात सोचना बहुत गलत है।कंगना ने कहा कि मेरे पड़दादा ने भी विधायक बनकर सेवा की और अब मैं आपकी सेवा करूंगी।कंगना ने कहा कि केंद्र सरकार की 10 साल की उपलब्धियों व प्रदेश सरकार की 15 माह की नाकामियों व महिला सम्मान को भाजपा चुनावी मुद्दा बनाएगी।विकास का मुद्दा हमारे लिए मुख्य है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस दिशा में हमारा मार्गदर्शन करेंगे,उस दिशा में काम करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *