
Shimla/totu:प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया योजना के लिए चयनित हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टुटू को केंद्र सरकार से दो करोड़ रुपये मिलेंगे।इस उपलब्धि पर हर्ष जाहिर करते हुए प्रधानाचार्य रशिमा राणा ने बताया कि स्कूलों से पहले प्राथमिकता पर होने वाले कार्यों का ब्योरा मांगा है।इसे जल्द भेज दिया जाएगा।इस योजना के तहत प्रति स्कूल दो-दो करोड़ रुपये सरकार देगी।योजना से मिलने वाली राशि से स्कूल में बेहतर इंटरनेट सुविधा,खेल,शिक्षा और डिजिटल पुस्तकालय बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा स्कूल में छात्राओं के शौचालय में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और बिजली की उचित व्यवस्था करेंगे।उन्होंने बताया कि स्कूल में एक लैब भी बनाई जाएगी।ऐसे में विद्यार्थियों की एजुकेशन स्किल बढ़ेगी।उन्होंने बताया कि अप्रैल के अंतिम हफ्ते तक केंद्र सरकार से पहली किस्त जारी की जा सकती है।मई से स्कूल में होने वाले सभी कार्यों को शुरू कर दिया जाएगा।यह राशि 2027 तक किस्तों के माध्यम से आएगी।योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुराने स्कूलों को नया स्वरूप देने और विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा से जोड़ने के लिए की है।इसके माध्यम से पूरे देश में 14,500 पुराने स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा।इसमें नवीनतम तकनीक,स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिक अवसंरचना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।देश के हर ब्लॉक में कम से कम एक पीएम श्री स्कूल की स्थापना होगी।
