लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से जारी की गई 72 प्रत्याशियों की सूची में हिमाचल प्रदेश से दो प्रत्याशियों के नामों पर भी मुहर लग गई है।इसके तहत केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर लगातार 5वीं बार हमीरपुर और सुरेश कश्यप लगातार दूसरी बार शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।इसके अलावा मंडी व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों को लेकर पेच फंस गया है,ऐसे में इन दोनों संसदीय क्षेत्रों से पार्टी की तरफ से जारी की जाने वाली अगली सूची में टिकट फाइनल हो सकते हैं।उल्लेखनीय है कि भाजपा की दूसरी सूची में हिमाचल प्रदेश के दो टिकट फाइनल किए गए हैं।इससे पहले हिमाचल प्रदेश को लेकर गत दिन दिल्ली में दो दिन तक हुई चुनाव समिति बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ.राजीव बिंदल के अलावा प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा,प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह-प्रभारी संजय टंडन सहित अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *