CM सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट को विपक्षी दल भाजपा ने निराशाजनक करार दिया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपने दूसरे बजट में भी मुख्यमंत्री ने सिर्फ झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया है।बजट में किसी भी वर्ग के लिए कोई राहत नहीं।कर्मचारियों के हित के लिए बजट में कोई जिक्र नहीं है।आज सड़कों पर उतर कर कर्मचारी अपना हक लेने के लिए उतारू हैं।कांग्रेस सरकार ने 14 महीने में 14000 करोड़ रुपए का रिकाॅर्ड ऋण लिया है,जिसे मुख्यमंत्री ने खुद बजट में स्वीकार किया है।कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में हजारों चल रहे संस्थान बंद किए,जिसका कोई जिक्र बजट में नहीं किया।बजट में कोई जिक्र नहीं हुआ कि राजस्व जुटाने के रास्ते क्या होंगे? सरकार ने बजट में गरीब लोगों को कोई राहत नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *