
Himachal Pradesh राज्य सहकारी बैंक के निदेशक व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रशिक्षण विभाग के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने लोकसभा चुनाव में सेंट्रल वॉर रूम का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त करने के लिए हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।प्रेस को जारी ब्यान में हिमराल ने कांग्रेस प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल,एआईसीसी सचिव संजय दत्त,तजेंदर बिटू,प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ठियोग विधायक कुलदीप सिंह राठौर का आभार व्यक्त किया है।हिमराल ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसके लिए समस्त नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं वह हाईकमान की उम्मीदों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।हिमराल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की सभी चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी।हिमराल पिछले काफी समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं।वह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के राजनीतिक सचिव भी रह चुके हैं।विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी हाई कमान ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी जिस पर वह खरे उतरे थे।
