
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार को हिमाचल के ऊंचे इलाकों पर बर्फबारी हुई है,जिससे शीतलहर बढ़ गई है।प्रदेश के रोहतांग और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है।राजधानी शिमला सहित मध्य व मैदानी इलाकों में आसमान पर बादलों ने डेरा डाले रखा,जिससे तापमान में गिरावट आई है।
