क्या हुआ तेरा वादा क्या सितम क्या इरादा :टंडन।

BJP प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा परीक्षा में फेल हुआ विद्यार्थी पार्टी देने की बात कर रहा है,ऐसा है कांग्रेस के नेताओ का जश्न।उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है और विफलता के बावजूद जश्न की बातें कर रहे है।प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ा फेलियर घोषित किया है और इसके ऊपर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पार्टी देने की बात कर रही है। जब से कांग्रेस की सरकारी हिमाचल प्रदेश में बनी है तब से सारी योजनाओं पूर्ण रूप से फेल हो गई है और विकास ठप हो गया है।उन्होंने कहा की जश्न,लोगों के जख्म पर नमक छिड़कने वाली बात।जहां जनता परेशान है और अपने हकों का इंतजार कर रही है वहां कांग्रेस पार्टी अपनी उपलब्धियों की बात कर रही है इससे हिमाचल की जनता बहुत परेशान है,ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार हिमाचल के भोले भाले लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रही है।भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा परिवर्तन तो हुआ है,जनता के हक छीन लिए।कांग्रेस पार्टी व्यवस्था परिवर्तन की बात करती है पर परिवर्तन करते-करते जनता के सभी हक परिवर्तित करके छीन लिए हैं,यह है असली व्यवस्था परिवर्तन।लोगों के खाते में जो पैसे आ रहे थे उनको रोक लिया गया,सड़कों का निर्माण रोक लिया गया,पुलो का निर्माण रोक लिया गया यह है व्यवस्था परिवर्तन।क्या हुआ तेरा वादा क्या सितम क्या इरादा।जो पार्टी वादे करके थक नहीं रही थी,आज निभा नहीं पा रही है।अपने वादों को तो यह पूर्ण रूप से पूरा नहीं कर पाएंगे।10 गारंटीयो का तो पता लग नहीं रहा है,महिला युवा किसान बागबान सभी अपने वादे पूरे करने का इंतजार कर रहे हैं और यह इंतजार लगता है कि अनिश्चितकाल तक चलने वाला है।
