समाज सेवा में तत्पर धर्माथम संस्था द्वारा शिमला के रिज मैदान पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,एसबीआई शिमला,के संयुकत तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में बैंक कर्मियों और संस्था से जुड़े सद्स्यों ने रक्तदान किया,आईजीएमसी ब्लड बैंक की टीम ने शिविर के सफल आयोजन में अपना सहयोग दिया,इस शिविर मे 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया,संस्था क़ी अध्यक्ष डॉ निशा वर्मा पंवर ने बताया कि समाज और मानवता की सेवा के लिए कार्य कर रही संस्था द्वारा समय समय पर इस तरह के समाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है,संस्था द्वारा जरूरमंदो के लिए कपड़ा बैंक,अनाज बैंक के साथ साथ मुफ्त स्वास्थ जाँच शिविर,स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन करती ऱहती है।उन्होंने कहा कि आज आयोजित किया गया रक्तदान शिविर में इसी कार्यकर्म का एक हिस्सा है,निशा वर्मा ने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा दान किया गया रक्त,बीमार और रक्त की कमी से जूझ रहे किसी रोगी को एक नया जीवन दान दे सकता है ऐसे में हर हर व्यक्ति को ऐसे पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस अवसर पर आईजीएमसी शिमला से मेडिकल ऑफिसर डॉ मेघना व उनकी टीम,एसबीआई शिमला के कर्मचारी,संस्था क़ी अध्यक्ष निशा वर्मा,केशियर आर एस सोढ़ी,वानी,विजय लक्ष्मी,एस आर चंदेल,ज्ञान चंद,इशू पंवर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *