
Solan जिला के परवाणू पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक निजी होटल में की गई रेड के दौरान दो विदेशी मूल सहित 12 लड़कियां बरामद की है।इसके अलावा इसी होटल में हरियाणा और पंजाब राज्य के कुछ पुरुष भी मौजूद थे। इन सभी की होटल के रजिस्टर में एंट्री भी नहीं थी।पुलिस इस मामले को देह व्यापार के नेटवर्क के साथ जोडक़र देख रही है और मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।उम्मीद है जल्द ही पुलिस मामले को लेकर बड़े खुलासे कर सकती है। जानकारी के अनुसार परवाणू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चक्की मोड़-भोजनगर संपर्क मार्ग पर स्थित एक निजी होटल में जुआ सहित देह व्यापार का नेटवर्क सक्रिय है।सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल पर रेड की।रेड के दौरान पुलिस को निजी होटल में करीब 12 लड़कियां जो कि दिल्ली,हरियाणा,सिक्किम,पंजाब राज्य से और दो विदेशी मूल की पाई गई,हालात संदिग्ध होने पर इनके पहचान पत्रों की जांच की गई।होटल में हरियाणा और पंजाब राज्यों से संबंधित कई पुरुष भी मौजूद पाए गए जिनकी भी जांच की गई।रेड के दौरान होटल मैनेजर द्वारा इनकी किसी भी प्रकार की डिटेल की एंट्री होटल रजिस्टर में नहीं की गई थी,एसपी गौरव सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर यह रेड की गई थी।उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जिला में संचालित सभी निजि होटल व रेस्टोरेंट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी अवैध गतिविधियों में संलिप्ता पाए जाने पर होटल संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
