
Shimla जिला के ठियोग की ग्राम पंचायत शटेया के हर्ष कँवर योगी को श्री जगदम्बिका पाल नेशनल आइकॉन अवार्ड 2023 से दिल्ली के भारतीय कला केंद्रा मंडी भवन में नवाज़ा गया,जगदम्बिका पाल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में मेम्बर ऑफ़ पार्लियामेंट है,हर्ष कँवर योगी को यह अवार्ड नई पहचान के साथ दिया गया।इस अवार्ड का शीर्षक आइकॉन ईयर ऑफ़ यंगेस्ट एंट्रीप्यूनर रहा,हिमाचल के युवा उधमी हर्ष कँवर योगी को योगा बॉय यह छोटा रामदेव जैसे नामों से जाना जाता है,हर्ष फीट ऑफ़ फायर डांस स्टूडियो के सदस्य है,उन्होंने इस सम्मान के लिए अमित भाटिया का आभार जताया।हर्ष योगा के साथ साथ होटल व्यवास से जुडे हैं और छोटी उम्र में खूब नाम बना चूके है,हर्ष टूर डी हिमालयस के सीईओ है यह कंपनी टूर एंड ट्रैवल में काम कर रही है हिमाचल और उत्तराखंड के पैकेज बेचती है,हर्ष कँवर योगी गूगल अप्रूव योगा इंस्ट्रक्टर है,योगा में विश्व रिकॉर्ड धारक,इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं,वह छोटी उम्र में कई उपलब्धि हासिल करने के चलते विभिन्न मंचों पर सम्मानित हो चुके है,हर्ष के नाम अब तक 25 अवार्ड है और कम उम्र में इतनी उपलब्धियां हासिल करना बेहद मुश्किल है,लेकिन कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने यह साबित कर दिखाया है की दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं होता,हर्ष इस सम्मान और सफलता का श्रेय अपनी माता नीना कँवर पिता संजीव कँवर को देते है।
