
क्रीसैंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू से आठवीं कक्षा के बाल वैज्ञानिक भावन शर्मा का चयन साइंस एक्टिविटी में राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के लिए हुआ है।जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में 7 से 9 नवंबर तक किया गया।

इसमें जिला शिमला के सभी सब डिवीजन के लगभग 500 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी-अपनी वैज्ञानिक सोच को एक्टिविटी और मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित किया।

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से चयनित छात्रों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अब …. से …. तक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में आयोजित की जाएगी।इस मौके पर मुख्य अतिथि ने छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।स्कूल के अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन ने भावन शर्मा को इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बधाई दी और उज्वल भविष्य की कामना की।

