
Shimla में अब कुत्ते पालने का शौक रखने वालों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।नगर निगम ने पालतू कुत्तों का सालाना पंजीकरण शुल्क 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया है।बुधवार को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।यही नहीं,शहर में अब पालतू कुत्तों का पंजीकरण भी अनिवार्य कर दिया है। एक माह में पंजीकरण न करवाने पर दो हजार रुपये जुर्माना भी लगाया जाएगा।पहली बार पालतू कुत्तों का पंजीकरण न करने पर जुर्माने का प्रावधान किया है।

