
भारी बारिश के चलते बाढ़ से प्रभावित हिमाचल प्रदेश की त्वरित सहायता के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को 180.40 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी कर दी है। केंद्रीय सूचना प्रसारण व युवा सेवाएं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीरवार को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश की त्वरित सहायता के लिए उनका आभार प्रकट किया।अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश में अब तक लगभग 88 लोगों की दुखद मौत हो चुकी है। सड़कें व पुल नष्ट व ध्वस्त हो चुके हैं।लोगों की निजी संपत्तियों जैसे घर और दुकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।इन सभी से उबरने में काफी समय लगेगा। जिस तरह बिना समय गंवाए एनडीआरडीए की 12 टीमों को हिमाचल में राहत व बचाव कार्यों के लिए गृहमंत्री ने लगाया, वह देवभूमि के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दिखाता है।

“जेपी नड्डा और अनुराग लेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे”
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 14 जुलाई को बिलासपुर पहुंचेंगे।नड्डा कुल्लू,मंडी के अलावा अन्य जगह पर हुए नुक्सान को लेकर जायजा लेंगे व लोगों से भी मुलाकात करेंगे।आज 10 बजे जेपी नड्डा मंडी में पहुंचेंगे व पंचवक्त्र मंदिर भी जाएंगे।वहीं करीब सवा 11 बजे मंडी सर्किट हाऊस पहुंचेंगे।इसके बाद नड्डा कंगनीधार,भूंतर,कुल्लू जाएंगे।शाम करीब 6 बजे नड्डा कोठीपुरा स्थित हैलीपैड पहुंचेंगे।जेपी नड्डा का रात्रि ठहराव विजयपुर में होगा।उधर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज से हिमाचल प्रदेश के 3 दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र से हरसंभव मदद दिलवाने का प्रयास करूंगा व वापस आकर फिर से गृहमंत्री को जमीनी रिपोर्ट दूंगा।
