
Himachal Pradesh में मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।विभाग के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 7 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।5 व 6 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।8 व 9 जुलाई को भी कई भागों में मौसम खराब रहने के आसार हैं।वंही दूसरी ओर मैदानी जिलों में उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
