
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों पर्यटन नगरी शिमला शिमला की खूबसूरत वादियों में हैं।वे अपनी फिटनेस का खूब ख्याल रखते हैं।शिमला में बारिश के चलते इन दिनों मौसम ठंडा बना है,इसके बावजूद वे सुबह-सुबह ही एक्सरसाइज करने उठ जाते हैं।शिमला के एक होटल में रुके सोनू सूद सोमवार को सुबह ठंड में एक्सरसाइज करते नजर आए।

