पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्ज पर कर्ज लेकर प्रदेश की जनता को कर्ज के बोझ तले दबा रही है।उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियां देकर सत्ता में आई कांग्रेस से आज जनता जवाब मांग रही है।हाल ही में चम्बा व शिमला में हुई घटनाओं से यह साबित हो गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है।पत्रकारों से बातचीत में जयराम ने कहा कि मनाली के सर्किट हाऊस में लगी प्रधानमंत्री की फोटो हटाना गलत बात है।कांग्रेस ओछी राजनीति पर उतर आई है,सर्किट हाऊस को ठेके पर देना भी गलत बात है।इससे पहले भाजपा मनाली मंडल के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में पहुंचे जयराम ठाकुर का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।उन्होंने सम्मलेन में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा और केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश के लिए शिक्षा,स्वास्थ्य, परिवहन, सड़क,इंफ्रास्ट्रक्चर,प्रदूषण व जनहितकारी योजनाओं आदि दैनिक जीवन से जुड़े हर क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से विकास किया है।इससे पहले जिलाध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *