केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल संगठन महामंत्री सिद्धार्थन,विधायक सतपाल सत्ती व अन्य गणमान्यों के साथ ऊना ज़िले की पार्टी कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक में पदाधिकारियों को सम्बोधित किया व हिमाचल प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष राजीव बिंदल और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन का स्वागत-अभिनंदन किया।

इस दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए ठाकुर ने कहा” मोदी सरकार के 9 वर्ष आने वाले 30 मई को पूरे होने वाले हैं।इसके लिए भारतीय जनता पार्टी जनसंपर्क के द्वारा जन समर्थन जुटा रही है।अगले 1 माह में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं को देंगे।हमारे उना से विधायक सतपाल सत्ती पिछले 9 वर्षों से प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे।इनका भी मार्गदर्शन हमें मिलता रहेगा।हमारे नए संगठन मंत्री सिद्धार्थन का भी आज पहली बार उना आगमन हुआ है।हम उनका भी स्वागत और अभिनंदन करते हैं।”
अनुराग ठाकुर ने कहा “’मोदी है तो मुमकिन है’ यह बात आज हर देशवासी महसूस करता है।अगर 9 वर्षों में हम इतना आगे पहुंच सकते हैं तो सोचिए अगले 5 वर्षों में देश और हिमाचल कहां तक जा सकता है।उन्होंने कहा, “अगले 2 वर्षों में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं तो सोचिए 5 वर्षों बाद क्या होगा”

आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा “ जिन लोगों ने अपनी पूरी उम्र नफरत के अलावा देश को कुछ नहीं दिया, भाई- भतीजावाद और देश को ‘बांटो और राज करो’ की रणनीति पर चलाने वाले लोगों के मुंह से मोहब्बत की बात शोभा नहीं देती।कांग्रेस ने सदैव तुष्टीकरण की राजनीति की है और उस के बल पर ही वोट लिया है।भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस आज भी लोगों के बीच कोई बड़ी बात लेकर नहीं जा पाती है।देश पर 60- 65 वर्षों तक राज करने के बाद भी वे आज रेवड़ीयों की बात करते हैं।2019 के आम चुनावों से पहले भी कांग्रेस कुछ राज्यों में जीती थी पर 2019 में क्या हुआ वह आप सब ने देखा है।”

ठाकुर ने इससे पूर्व सभा को भी संबोधित किया।अपने संबोधन में क्षेत्र में किए गए विकास कायों को सभा में लोगों के समक्ष रखते हुए केंद्रीय मंत्री जो हिमाचल के हमीरपुर से सांसद भी हैं,ने कहा, “किरतपुर से सुंदरनगर 87 किलोमीटर सड़क है जो 57 किलोमीटर रह जाएगी।अभी जहां इसे पूरा करने में 3 घंटे 35 मिनट के आसपास समय लगता है वो कुछ हीं दिनों में मात्र 40 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इसमें कुल मिलाकर 14 टनल बनेंगे।किरतपुर से मनाली जाने में 7 घंटे लग जाते थे अब ज्यादा से ज्यादा 3 घंटे लगेंगे।जालंधर से आने वाली सड़क को दुगना चौड़ा कराने का ठेका दिया जा चुका है।हमीरपुर- धरमपुर- मंडी के लिए ₹1200 करोड़ की लागत से दोगुनी चौड़ी सड़क बन रही है। हमीरपुर से बिलासपुर तक की ₹300 करोड़ में चौड़ी सड़क पहले ही बन चुकी है।अब मटौर से लेकर हमीरपुर- बिलासपुर- शिमला तक जो 200 किलोमीटर से ज्यादा की सड़क है वह 180 किलोमीटर के आसपास रह जाएगी। इसने लगभग 40 किलोमीटर की कमी आने से आज शिमला से धर्मशाला पहुंचने में जो 6 घंटे का समय लगता है वह मात्र 3 घंटे रह जाएगा।”
ठाकुर ने आगे कहा, “कांग्रेस ने भारत को संविधान देने वाले बाबासाहेब अंबेडकर को भी अपमानित व प्रताड़ित किया। वह मोदी ही थे जिन्होंने उन्हें उनका सही सम्मान दिलाया। नागपुर, मऊ, मुंबई, दिल्ली, लंदन, इन सभी जगह पर पंचतीर्थ का विकास किया।26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाना भी हमारी सरकार ने शुरू किया।मोदी ने ही बाबा साहेब की जयंती पर 14 अप्रैल को छुट्टी घोषित की। 7000 करोड रुपए के वजीफे अनुसूचित जनजाति को दिए गए।आप मोदी सरकार की कोई भी योजना के आंकड़े निकाल कर देखिए,उसका अधिकांश फायदा अनुसूचित जाति,जनजाति,पिछड़ों व अल्पसंख्यक परlहमारा मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है।कांग्रेस जिन वर्गों को सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक बनाकर राजनीति करती थी उनके लिए सही मायने में विकास किसी ने किया है तो वह श्री नरेंद्र मोदी ने ही किया है।”
