Bilaspur:प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा निर्मित बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसरों को सुविधा संपन्न बनाकर सकारात्मक प्रयोग में लाने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बिलासपुर के बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर का दौरा कर स्तिथि का जायजा लिया।उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में निर्मित विभागीय बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसरों के संबंध में भी समीक्षा कर विभागीय स्तर पर फैसला लिया जाएगा ताकि कला कर्म तथा ललिता व अन्य कला कार्यों के लिए इनका प्रयोग अमल में लाया जा सके।उन्होंने कहा कि जल्द ही बिलासपुर स्थित परिसर के लिए फर्नीचर व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।

जिला भाषा अधिकारी बिलासपुर रेवती सैनी ने उप मुख्यमंत्री को परिसर को उपयोग में लाने के लिए पेश आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया,जिसमें मुख्य तौर पर फर्नीचर तथा परिसर के रखरखाव के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता एवं संचालन के लिए तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता आवश्यक है।इस दौरान पूर्व विधायक बंबर ठाकुर,कांग्रेस प्रदेश महासचिव विवेक कुमार,उपमंडल अधिकारी बिलासपुर सदर अभिषेक कुमार गर्ग पार्टी के अन्य सदस्यगण वा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *