हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने शनिवार को बारहवीं कक्षा के सभी संकायों का 2022-23 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।ओवरऑल मेरिट और साइंस संकाय में ऊना की ओजस्विनी उपमन्यु 98.6 फीसदी अंक लेकर प्रदेश में टॉपर रही हैं।वाणिज्य संकाय में सिरमौर की वृंदा ठाकुर 98.4 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही हैं। कला में तरनीजा,दिव्या ज्योति,नूपुर और जयेश ने संयुक्त रूप से 97.4 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है।उधर

उधर क्रीसैंट स्कूल टूटू के छात्रों का परिणाम शानदार रहा है


स्कूल के छात्रों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में कडी मेहनत के बलबूते शानदार परिणाम हासिल किया।तीनों संकायों में बच्चों ने अच्छे अंक हासिल किए हैं,विज्ञान संकाय में रिया पंवर ने 500 में से 470 (94%)अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया।विज्ञान संकाय में दूसरे स्थान पर वैशाली नौटियाल और तीसरे स्थान पर मानसी वर्मा रही।

वही वाणिज्य संकाय में मृदुल शर्मा ने 464 (92.80%) अंक हासिल करके पहला स्थान, दूसरे स्थान पर दिशांजली व तीसरे स्थान पर अंशुल शर्मा रहा।
कला संकाय में जतिन वर्मा ने 500 में 441 (88.20%) अंक लेकर पहला स्थान पाया। भारती दूसरे स्थान पर और यतिन तीसरे स्थान पर रहा।
प्रधानाचार्य डॉ• सुभाष चंद ने सभी छात्र-छात्राओं,शिक्षकों व अभिभावकों को स्कूल का अच्छा परिणाम आने पर बधाई दी।साथ में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *