ग्राम पंचायत चनोग के अंतर्गत आने वाले बलंग गाँव की प्रियंका ठाकुर ने सहायक प्रोफेसर ( इंग्लिश) परिक्षा में सफलता प्राप्त करके न केवल परिवार का मान सम्मान बढाया है बल्कि पूरे इलाके का मान सम्मान बढाया है!इस उपलब्धि पर पूरी पंचायत की जनता ने प्रियंका ठाकुर एवं उनके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं दी!पंचायत उप-प्रधान अनिल वर्मा ने कहा कि प्रियंका ठाकुर की इस उपलब्धि से प्रियंका ठाकुर ने ना केवल इलाके का सम्मान बढाया है बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत का भी कार्य किया है अनिल वर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की,प्रियंका ठाकुर के चाचा मान सिंह एवं तिलक राज ठाकुर ने बताया कि बीटिया बचपन से ही शिक्षा में उत्कृष्ट रही है और आज जो किर्तिमान प्रियंका ठाकुर ने हासिल किया है इससे हमारे परिवार का नाम पुरे इलाके में रौशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *