हिमाचल विधानसभा में वीरवार को विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया।विपक्ष ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह द्वारा सदन में बजट पर 3 दिनों तक हुई चर्चा के जवाब से असंतुष्ट होकर ये वाकआऊट किया।वाॅकआऊट से पहले कुछ समय पूरा विपक्ष सदन के बीचोंबीच आ गया और जोरदार नारेबाजी करने लगा।मुख्यमंत्री सुक्खू जब बजट पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे तो उन्होंने प्रदेश की 2.31 लाख महिलाओं को 1500 रुपए मासिक भत्ता देने की बात कही।इस पर पूरा विपक्ष अपनी सीटों पर खड़ा हो गया और सरकार से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगने लगा।इस दौरान दोनों ही पक्षों की ओर से भारी शोरगुल आरंभ हो गया जबकि मुख्यमंत्री ने अपना भाषण जारी रखा।इस पर पूरा विपक्ष अपनी सीटों से उठकर सदन के बीचोंबीच आ गया और काफी देर नारेबाजी करने के बाद अपनी सीटों पर लौटा तथा फिर से अपना पक्ष रखने की विधानसभा अध्यक्ष से मांग करने लगा लेकिन इजाजत न मिलने पर पूरा विपक्ष वाॅकआऊट कर सदन से बाहर चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *